मोबाइल फ्लैश की लाइट में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की करा दी शादी, लड़की की मां ने खुद मांग में भगवाया सिंदूर
शंभुगंज (बांका)। पटना। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
शनिवार की रात बिरनौधा गांव में एक प्रेमी युगल की अजीबोगरीब अंदाज में शादी करा दी गई। प्रेमी मोहनपुर गांव का सन्नी कुमार और लड़की बिरनौधा निवासी फंटुश कुमार की पुत्री संगीता कुमारी है। सन्नी कुमार पहले से शादीशुदा और एक बच्ची का पिता है।

दरअसल, दो माह पूर्व एक शादी समारोह में सन्नी कुमार और संगीता कुमारी की आंखें चार हुईं। फिर दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। युवक सन्नी ने बताया कि दूसरी मुलाकात संगीता से सीमावर्ती बाथ थाना के पीपरा चैती दुर्गा मेले में हुई, फिर दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि मौका देख चोरी-छिपे मिलने लगे।






