लोकसभा चुनाव: अगले सप्ताह आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची, सपा से दो सीटें और मांग रही है पार्टी
लखनऊ। कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों की सूची अगले सप्ताह आने की उम्मीद है। सोमवार या मंगलवार को कांग्रेस संसदीय बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश से भेजी गई सूची पर मुहर लगेगी। इसके बाद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी।

गठबंधन के तहत कांग्रेस को रायबरेली, अमेठी, सीतापुर, बाराबंकी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, मथुरा, गाजियाबाद और देवरिया सीट दी गई है। कांग्रेस चाह रही है कि उसे लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती की सीट भी दी जाए। इसके लिए वह सपा से निरंतर मांग भी कर रही है, लेकिन शनिवार शाम तक सपा यह दोनों सीटें देने को तैयार नहीं थी।
गांधी परिवार के लिए पहचान बनी रायबरेली और अमेठी सीट पर उम्मीदवार के नाम पर अभी संशय बना हुआ है। बदली हुई सियासी परिस्थितियों में इन दोनों सीटों पर गांधी परिवार से उम्मीदवार आने की संभावना कम है। ऐसे में अमेठी से ब्राह्मण और रायबरेली से दलित उम्मीदवार पर विचार चल रहा है।



