चंदौली: इस गांव के प्रधानपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 14 दिन के लिए भेजे गए जेल….पहले चंदा जुटाकर लगाई मूर्ती, फिर कर दी गायब, ग्रामीणों में फैला आक्रोश तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहले चंदा जुटाकर लगाई मूर्ती, फिर कर दी गायब
-ग्रामीणों में फैला आक्रोश तो पुलिस ने किया प्रधानपति को गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
बाबा साहब व संत रविदास की प्रतिमा के लिये ग्रामीणों से लिया था चंदा
गांव की बंजर भूमि पर प्रतिमाएं लगवाने के नाम पर ग्रामीणों ने दिया था पैसा
चन्दौली। गांव की बंजर भूमि पर प्रतिमाएं लगवाने के नाम पर पहले भोले भाले ग्रामीणों से प्रधानपति ने चंदा लिया, ग्रामीणों ने भी खुशी-खुशी प्रतिमा के लिये पैसे भी दान दिये, मगर प्रधानपति की नियत में खोट निकला। प्रतिमाएं स्थापित होने के बाद फिर से प्रतिमाएं हटा ली गईं। प्रधानपति की इस हरकत से ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पुलिस तक पंहुची तो थाना चन्दौली पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर साक्ष्य सही पाए जाने के क्रम में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटनाक्रम के मुताबिक कल सोमवार को थाना चन्दौली पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिसौरी थाना चन्दौली जनपद चन्दौली में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा बंजर सरकारी भूमि पर प्रधानपति शशि प्रकाश मौर्य पुत्र स्व0 राममूरत मौर्य निवासी ग्राम बिसौरी थाना व जिला चन्दौली द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा व संत रविदास की प्रतिमा बंजर भूमि मे रखने के लिए चन्दा के नाम पर पैसा लिया गया व प्रतिमा बिना प्रशासन की अनुमित के रखवा दिया गया। जिसको बाद में स्वयं द्वारा हटा दिया गया। जिससे लेकर ग्रामीणो में शशि प्रकाश मौर्य पुत्र स्व0 राममूरत मौर्य उपरोक्त के प्रति ग्रामीणों में काफी अक्रोश है।




