Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः नाले में मिला युवती का कंकाल, जांच में जुटी पुलिस, गांव में तरह.तरह की चर्चाएं…..

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के सगोई और परसियां गांव के बीच नाले में गुरुवार की सुबह एक युवती का कंकाल मिला है। कंकाल मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है।

सैयदराजा थाना क्षेत्र के सगोई से परसियां के बीच बड़ा नाला है। गुरुवार की सुबह नौ बजे के करीब किसी व्यक्ति ने नाले में कंकाल होने की बात कही। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को बाहर निकलवाया। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह कंकाल किसी युवती का है। इसको कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव के नाले में कंकाल मिलने से तरह.तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *