Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया के इस गांव में इतने तारीख को आयेंगे योगी सरकार के मंत्री, वृहद संतृप्तिकरण अभियान, गौरवशाली 9 वर्ष…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। योगी सरकार के कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही का आगमन जनपद चंदौली के चकिया तहसील में 9 जून 2023 दिन शुक्रवार को होगा। मंत्री के दौरे का प्रोटोकॉल भी आ चुका है।

मंत्री सूर्य प्रताप शाही 9 जून 2023 दिन शुक्रवार को 10 बजे स्थानीय विकास खंड के ग्राम दुबेपुर में पहुंचकर प्रधानमंत्री विकास सम्मान निधि के वृहद संतृप्तिकरण अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिसके आयोजक उप कृषि निदेशक चंदौली होंगे।

इसके बाद 11 बजे मंत्री नगर स्थित लक्ष्मी लान में पहुंचकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के गौरवशाली 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जिसके आयोजक भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह होंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *