Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, 20 घायल……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

राजोरी जिले से शिवखोड़ी जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर जमोला क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए।

13 गंभीर घायलों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र तरयाठ से उपचार के बाद जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। सरपंच भूषण उप्पल ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव अभियान चलकार प्राथमिक उपचार केंद्र भेजा।

चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दूसरे हादसे में सुंदरबनी के कालीधार में एक कार खाई में जा गिरी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे हादसे में भी कार सवार की मौत हो गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *