Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

डांस के चक्कर में भिड़ गए बराती घराती, दूल्हा शादी छोड़कर भाग गया……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। प्रयागराज में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में डांस के चक्कर में बराती और घराती भिड़ गए।

विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हा शादी छोड़कर भाग गया। इसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। इतना ही नहीं विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद निपटाने का प्रयास करती रही।

कटहुला गांव का मामला

सिविल एयरपोर्ट के निकट कटहुला गांव में शुक्रवार रात डांस को लेकर बारातियों का घरातियों से झगड़ा हो गया। मारपीट हुई तो गांव के लोग बारातियों पर टूट पड़े। उस वक्त पूजा हो रही थी। दूल्हा पूजा से उठकर भाग गया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग रहिमापुर चौकी पहुंचे। शिकायत के बाद पिपरी थाने की पुलिस आ गई। बरात कदिलापुर से आई थी। देर रात तक पुलिस विवाद को निपटाने का प्रयास करती रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *