Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

थाने में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से है आहत……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखीमपुर खीरी में सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर समाधान दिवस पर पीड़ित महिला ने जहर खा लिया। पुलिसकर्मी आनन.फानन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे।

उधर पुलिस ने मामले में दबाव बनाए जाने की बात कही है। महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि सस्पेक्टेड पॉइजन की बात सामने आई है। महिला पूरी तरह स्वस्थ है।

पीड़ित महिला के पति ने बताया कि एक साल पहले गांव के दो लोगों ने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसपर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी ने जहर खाया है। वही पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि महिला ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।

आरोपियो के खिलाफ कोई साक्ष्य ना मिलने के कारण न्यायालय में पिछले साल अंतिम रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मामले को देखते हुए क्षेत्र अधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच करके रिपोर्ट मांगी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *