Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में ईओ व पुलिस के नेतृत्व में चला अभियान, दुकानों से जब्त किया गया……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। नगर में आदर्श नगर पंचायत चकिया के अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम व स्थानीय कोतवाली पुलिस के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने प्लास्टिक को लेकर सघन अभियान चलाते हुए छापेमारी किये। जहां कई दुकानों से पालीथिन बरामद करते हुए कार्यवाई में नगर पंचायत टीम व पुलिस जुट गई। वसूला हजारों रुपया।

प्लास्टिक बैन होने की वजह से नगर पंचायत प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर की दुकानों पर छापेमारी करते हुए कई केजी प्लास्टिक बरामद किया। वहीं ईओ मेही लाल ने चेताया कि प्लास्टिक सरकार द्वारा बंद किया गया है। इसे न बेंचे न दूसरों को सामान दें इसमें। सभी दुकानदार भाई ग्राहकों से अपील करें कि सामान लेने के लिए झोला लेकर आये।

इस दौरान नगर में हड़कंप मचा हुआ था। छापेमारी करने वाली टीम में स्थानीय कोतवाली पुलिस के साथ नगर पंचायत के लिपिक राकेश रोशन, गुलाब मौर्या, रोहित विश्वकर्मा सहित अन्य कर्मचारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *