Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

यहां लगी आग, खाना खाने के दौरान युवक की जलकर मौत…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। लेवाना होटल में लगी आग की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि गुरुवार देर रात में हुसैनगंज स्थित रंगोली होटल के भूतल पर रेस्टारेंट में आग लग गई। आग सिलेंडर में लगी थी। देखते ही देखते आग ने रेस्टोरेंट को चपेटे में में ले लिया। रेस्टोरेंट में नासिक निवासी प्रकाश सुधाकर और बादशाह शेख खाना खा रहे थे। अग्निकांड में प्रकाश सुधाकर की मौत हो गई, जबकि बादशाह झुलस गए। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

होटल में नहीं थे आग से बचाव के उपकरण

प्रकाश को निकालकर सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेस्टोरेंट में आग से बचाव के उपकरण नहीं थे। यही वजह है कि आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। अभी हाल में ही होटल लेवाना में आग लगी थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। होटल में आग से बचाव के उपाय नहीं थे और नक्शा भी पास नहीं था। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में कई अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाए गए थे और उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी हुई थी। होटलों और कांप्लेक्स में आग से बचाव के उपाय अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके हुसैनगंज, चारबाग, नाका, अमीनाबाद व गोमतीनगर समेत कई इलाकों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यही वजह है कि आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *