Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

नशे में धुत मिला सिपाही, पूछे जाने पर कहा छुट्टी नहीं मिली तो पी ली शराब…..

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही नशे की हालत में नजर आ रहा है। इस सिपाही की तैनाती पुलिस लाइन में बताई जा रही है। राहगीरों ने सिपाही नशे की हालत में देखने पर उसका वीडियो बना लिया। वीडियो लेने वाले व्यक्ति ने जब उससे शराब पीने की वजह पूछी तो उसने कहा कि छुट्टी नहीं मिली इसलिए शराब पी ली है।

विभाग नहीं देता छुट्टी. सिपाही

यह घटना वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के हुकुलगंज की है। यह वीडियो रात के समय शूट की गई है जिसमें सिपाही सड़क किनारे लेटा दिख रहा है और वर्दी पहनी हुई है। वह ठीक से बोल पाने की स्थिति में भी नजर नहीं आ रहा है। उसके चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही है। सड़क पर लेटे हुए सिपाही से जब एक व्यक्ति ने पूछा कि आप ऐसी हालत में क्यों हैं तो उसने कहा, मुझे छुट्टी नहीं मिली तो मैंने ड्रिक कर ली. मेरा विभाग मुझे छुट्टी नहीं देता, मेरा मेडिकल भी है। सभी दस्तावेज दिखाए गए हैं फिर भी छुट्टी नहीं मिली, इसलिए मैंने छुट्टी की अनुप्लब्धता में शराब पी ली।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *