Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशजौनपुर

दिसंबर और जनवरी में बढ़ जाता है का खतरा, अचानक मौत देने वाली बीमारी से ऐसे करें बचाव……

जौनपुर। ठंड दिल के रोगियों के लिए खतरनाक है। इस सीजन में हृदयाघात की घटनाएं 40 फीसद बढ़ जाती हैं। उच्च रक्तचाप व शर्करा को नियंत्रित करके इस बीमारी से बचा जा सकता है। सोमवार को बातचीत में जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर अशोक कुमार यादव ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में दिसंबर व जनवरी में हृदयाघात एवं लकवे, ब्रेन हैमरेज से मृत्यु 40 प्रतिशत बढ़ जाती है। इस मौसम में सबसे अधिक परेशानी बूढ़ों, बच्चों, हृदय, गुर्दा और लकवा के रोगियों को होती है। ठंड में ब्लड प्रेशर व मधुमेह के रोगियों का रक्तचाप और ब्लड शूगर बढ़ जाता है। अधिक ठंड की वजह से फ्रास्ट बाइट, अचानक मौत का भय बन जाता है। जिससे ठंड हृदय रोगियों का दुश्मन साबित होता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *