Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

युवक का बेरहमी से कत्‍ल, मीरजापुर मार्ग पर अंग भंग मिला शव….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। प्रयागराज में बिहार के युवक की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। यमुनापार के करछना इलाके में रविवार रात युवक की गला काट कर जान से मार दिया गया। कातिल उसके धड़ और सिर को अलग.अलग स्थान पर फेंककर भाग निकले। पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने का भी प्रयास किया गया था। सोमवार की सुबह सिर कटी लाश मिली। ढूंढने पर सिर भी मिल गया।

सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी फारेंसिक टीम और डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक बिहार का निवासी था। वह यहां कैसे पहुंचेए किसने और क्‍यों उसकी हत्‍या की गई। पुलिस जानकारी जुटा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *