Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशभदोही

टावर पर गिरी बिजली, क्षेत्र का नेटवर्क गायब, जले समान……… कर्मचारी जुटे ठीक करने में, बैटरी बैंक के सेल फटे

भदोही, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बीती रात को अचानक मौसम ने करवट लिया। आकाश में चमकते बिजली की तेज आवाजों से लोग सहमें देखें। लोग टीबी, मोबाइल बंद कर दिए। इसी बीच ज्ञानपुर भदोही एरिया के ATC टावर क़ासियापुर पर आकाशीय बिजली गिरने से क्षेत्र में नेटवर्क सेवा बाधित हो गया। कई पार्ट खराब हो गई। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से टावर का इक्विपमेंट (बैटरी बैंक के सेल फट गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना सम्बंधित अधिकारियों को दिया।

शनिवार की सुबह से ही अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर कार्य किए। कंपनी के तकनीशियन ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि बीती रात मे आकाशीय बिजली गिरने से टावर का इक्विपमेंट (बैटरी बैंक के सेल फट गया, जनरेटर का एभीआर कार्ड , पवार प्लाट, रेक्टीफायर ) जल गया । जिसके कारण एरिया का नेटवर्क बाधित रहा। जल्द ही ठीक करके नेटवर्क सेवा बहाल कर दिया जायेगा। कर्मचारी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *