Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशकानपुर

सिपाही भूला तमीज, चौकी में मेज पर पैर रखकर सुनता रहा महिला की फरियाद, सफाई में थाना प्रभारी बोले यह हो गया था…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस लगातार शार्मसार हो रही है। सिपाही शायद तमीज भूल चुके हैं। ऐसा ही एक मामला रामादेवी चौकी का सामने आया है। यहां एक सिपाही मेज पर पैर रखकर सामने महिला की फरियाद सुन रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी अब सिपाही के पैरोकार बनकर सफाई भी दे रहे हैं कि मोच आई थी।

संजीत अपहरण.हत्याकांड में लापरवाही में निलंबित हो चुके सिपाही विनोद कुमार अबभी अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं और पूरे महकमे को शर्मसार कर रहे हैं। वर्तमान में वह चकेरी थाने में तैनात हैं। शुक्रवार को उनका एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमे वह मेज पर पैर रखककर महिला की फरियाद सुन रहे हैं।

किदवई नगर पुलिस कालोनी निवासी विनोद कुमार दो साल पहले बर्रा के चर्चित संजीत अपहरण हत्या कांड में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित भी हुए थे। उसपर पूर्व में कई अन्य आरोप लग चुके हैं। वायरल वीडियो में एक महिला कुर्सी पर बैठी है और सामने सिपाही को अपनी समस्या बता रही है।

वीडियो में सोफे पर बैठे सिपाही विनोद महिला के सामने मेज पर पैर रखे नजर आ रहे हैं। पास में ही दीवान भी बैठे हैं। लेकिन उन्होंने भी सिपाही को हरकत पर नहीं टोका। वीडियो वायरल होने पर चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि सिपाही विनोद के पैर में मोच आने की वजह से मेज पर पैर रखे थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *