Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

गंगा का जलस्‍तर खतरा बिंदु के करीब, बनारस के इन गलियों में चलने लगी नाव……… प्रशासन रखी है नजर

वाराणसी, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
आज गंगा का रुख जहां तल्‍खी की ओर है वहीं शहर में प्रवेश कर रहा गंगा का पानी लगातार आम जनता की जान को सांसत में डाले हुए है। बाढ़ का पानी लोगों की जिंदगी को जहां प्रभावित कर रहा है वहीं बारिश की वजह से तटवर्ती इलाकों में पलायन की भी दुश्‍वारी बढ़ गई है।


माना जा रहा है कि जल्‍द ही आने वाले कुछ घंटों में गंगा का जलस्‍तर खतरा बिंदु को भी पार कर जाएगा। क्‍योंकि, चंबल का ही पानी नहीं बल्कि पहाड़ों पर बीते दिनों हुई जोरदार बरसात के बाद भारी वेग का रुख भी मैदानी इलाकों की ओर हो चला है।

शुक्रवार की सुबह आठ बजे केंद्रीय जल आयोग की ओर से राजघाट पर लिए गए रिपोर्ट के अनुसार सुबह तीन सेंट्रीमीटर गंगा का जलस्‍तर बढ़ाव पर है। गंगा इस समय चेतावनी स्‍तर 70.262 मीटर को पार कर 70.86 मीटर पर जा पहुंचा है। जबकि जिले में खतरा बिंदु 71.262 मीटर है जो कि सुबह के स्‍तर से 40 सेंटीमीटर दूर है। अगर तीन सेंटीमीटर का बढ़ाव का स्‍तर जारी रहा तो आधी रात के बाद अब गंगा का जलस्‍तर खतरा बिंदु को पार कर जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *