Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशकानपुर

मैक्रोनी खाने के बाद सगे भाइयों की हालत बिगड़ी, एक की मौत से हड़कंप……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

कानपुर। महाराजपुर हनिया निवासी दो सगे भाइयों की रात में मैक्रोनी खाने के बाद हालत बिगड़ गई। दोनों को गंभीर हालत में एलएलआर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि बड़े भाई की हालत में सुधार है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची और घर व दुकान से मैक्रोनी के नमूने लिए।

महाराजपुर हनिया निवासी रजोल यादव के बेटे मोहित व रोहित जाजमऊ स्थित टेनरी में काम करते थे। बुधवार देर शाम दोनों ने गांव के बाहर अपने खेत में बने मंदिर के पास मां से मैक्रोनी बनवाई थी। जिसे खाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। स्वजन गंभीर हालत में लेकर एलएलआर अस्पताल हैलट पहुचे। वहां पर छोटे भाई 23 वर्षीय मोहित की मौत हो गई। जबकि 26 वर्षीय बड़े भाई रोहित की का इलाज चल रहा है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *