Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

इस सप्ताह जारी हो सकते हैं यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम अब किसी भी दिन जारी किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड रिजल्ट एक.दो दिन के भीतर यानी 9 जून तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि रिजल्ट जारी किए जाने के बारे में यूपी बोर्ड की ओर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि 9 जून तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तिथि का ऐलान कर सकता है।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस सप्ताह यूपी बोर्ड की ओर परीक्षा परिणाम जारी की तिथि का ऐलान किया जा सकता है।

आपको बता दें कि प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर 10वीं.12वीं की सवा दो करोड़ से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक भी रिजल्ट में जोड़े जाने थे। यूपी बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने करने में करीब एक सप्ताह का समय लगने की संभावना थी। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 52 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। यूपी बोर्ड के नतीजे आपको के साथ लाइव हिंदुस्तान पर भी देखने को मिलेंगे। इसके लिए आपको इस पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगाए यहां आप नतीजे चेक कर सकेंगे। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप रजिस्ट्रेशन करें। इसके बा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *