Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया: पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर 6 सदस्यीय टीम गांव पहुंचकर करेगी घटना स्थल का निरीक्षण………..मिलेगे पीड़ित से,, विधायक, पूर्व सांसद सहित अन्य होंगे टीम में

चकिया, चंदौली
सिकंदरपुर गांव में बीते दिनों आगजनी के कारण लगभग 40 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। मामला संज्ञान में होते ही पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रोती हुई महिला का वीडियो पोस्ट करते हुए सरकार से सवाल किया था। यूपी के मुखिया आदित्यनाथ योगी ने तत्काल 24 घंटे के अंदर पीड़ित किसानों को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया था। जिलाधिकारी संजीव सिंह विधायक कैलाश खरवार ने पहुंचकर 22 किसानों को मुख्यमंत्री खेती दुर्घटना योजना के तहत मुआवजा का चेक वितरित किए थे।

कल देर शाम को सपा मुखिया के निर्देश पर सभा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने विस्तृत जांच के लिए 6 सदस्यीय टीम गठित कर किया। जो दोनों गांवों में जाकर पीड़ित किसानों से मुलाकात कर जले गेहूं के खेत देखेंगे। पूरी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजेंगे।
टीम में सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, लोहिया वाहिनी के सुधाकर कुशवाहा, महिला सपा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल रहेगी। जो कल यानि 5 अप्रैल 2022 को गांव में जायेंगे।

 

Photo- फाइल

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *