Tuesday, June 23, 2026
आजमगढ़उत्तर-प्रदेश

भाजपा ने सपा विधायक के बेटे पर लगाया दांव, बनाया उम्मीदवार………

 

लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज़ नेटवर्क

विधानसभा चुनाव के बाद बीते मंगलवार से विधान परिषद चुनाव (एमएलसी चुनाव) के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन पर्चा भरने की अंतिम तारीख 21 मार्च है। भाजपा ने शनिवार को आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर और बलिया में अपना प्रत्याशी घोषित किया। आजमगढ़ में भाजपा ने सपा विधायक रमाकांत यादव के बेटे और फूलपुर पवई से निवर्तमान विधायक अरुणकांत यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनके लिए सपा के राकेश यादव चुनौती होंगे।


हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव में फूलपुर पवई से भाजपा विधायक अरुणकांत को टिकट इसलिए नहीं दिया था कि सपा ने अरुणकांत के पिता रमाकांत यादव को प्रत्याशी बनाया था। विधानसभा चुनाव में रमाकांत सपा के टिकट पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। अब भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव में अरुणकांत यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *