Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

हाई कोर्ट परिसर में अधिवक्‍ताओं के प्रवेश पर लगी रोक, केवल फ्रेश केसों की होगी वर्चुअल सुनवाई………

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। उत्‍तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुकदमों की वर्चुअल सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में जजों के साथ लिए गए फैसले में कहा गया है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट व लखनऊ खंडपीठ में सोमवार से केवल फ्रेश केसों की वर्चुअल सुनवाई होगी। रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की तरफ से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि वकीलों का हाई कोर्ट परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा। लखनऊ खंडपीठ के वकीलों के कोर्ट परिसर में प्रवेश पर वहां के वरिष्ठ न्यायमूर्ति के निर्देश पर वरिष्ठ रजिस्ट्रार इसे नियंत्रित करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *