Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशभदोही

विधायक के करीबियों को एसटीएफ ने जारी की नोटिस, पूछताछ कर जुटाएंगे साक्ष्‍य……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

भदोही। विधायक विजय मिश्र के करीबियों को वाराणसी एसटीएफ ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। इस कार्रवाई से करीबियों में हलचल मच गई है। विशेषकर इस सूची में मेसर्स कृष्णमोहन तिवारी के खाते से लेनदेन करने वाले लोग शामिल हैं। इसके साथ ही चर्चित एक भोजपुरी गायक को भी बुलाया गया है। इस मामले में गोपीगंज पुलिस गायक का बयान पहले भी दर्ज कर चुकी है।

विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्रा और अधिवक्ता रीमा पांडेय, सीमा मिश्रा सहित अन्य पर दर्ज मामलों की विवेचना एसटीएफ वाराणसी यूनिट कर रही है। विष्णु मिश्रा के खिलाफ रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी के फर्म और भवन हड़पने का मुकदमा गोपीगंज कोतवाली में दर्ज है। इसके अलावा वाराणसी की एक गायिका ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करायी थी। इन सभी मुकदमों की विवेचना एसटीएफ कर रही है। एसटीएफ की ओर से कुर्की आदि की कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी करते हुए विवेचना शुरू कर दिया है । रिश्तेदार के फर्म हड़पने के मामले में फर्म से भुगतान लेने वाली एजेंसियों को नोटिस जारी की गई है। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन लोगों का नाम नोटिस में शामिल है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *