Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

जिस पति को खोजते हुए बिलासपुर से वाराणसी पहुंची थी महिला, वह मौसी की बेटी लेकर भागा……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। सुदूर क्षेत्र बिलासपुर.छत्तीसगढ़ से नवजात बच्चे संग पति को खोजने पहुंची महिला को कामयाबी तो नहीं मिली। अलबत्ता पति उसके पहुंचने के साथ ही मौसी की बेटी को लेकर भाग निकला। इस संदर्भ में मौसी की ओर से पुलिस को सूचित किए बगैर रिश्तेदारों के माध्यम से तलाश कराई जा रही है। वहीं बिलासपुर से आई विवाहिता बच्चे के साथ थाना परिसर में ही डटी है।

महिला की शिकायत पर सारनाथ पुलिस ने रविवार को फरार पति के रिश्तेदारों को हिरासत में लिया और उसका पता.ठिकाना मालूम करने के लिए देर तक पूछताछ की। प्रकरण में थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह का कहना था कि मामला बिलासपुर का है। मुकदमा भी वहीं दर्ज होना चाहिए था। फिलहाल शिकायत पर छानबीन चल रही है। उधर, विवाहिता लक्ष्मी का पति सचिन शनिवार की शाम पंचक्रोशी चौराहे के समीप रह रही अपनी रिश्तेदार की पुत्री भगा ले गया। मौसी रेखा ने बताया कि वह मूलरूप से चित्रकूट की रहने वाली हैं। सचिन उसकी पुत्री रजनी को लेकर शनिवार को कहीं भाग गया है।

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *