Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

वीडियो वायरल होने के बाद खुला भ्रष्टाचार, दीवान अनिल ही करा रहा था वसूली निलंबित……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बाराबंकी। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने देवा थाने के दीवान अनिल सिंह को भी निलंबित कर दिया है। एक दिन पहले देवा थाने की ही एक महिला सिपाही को भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित किया गया था। यह कार्रवाई इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वसूली के वीडियो का संज्ञान में लेने के बाद किया गया है।

देवा थाने में तैनात दीवान अनिल सिंह के पास पासपोर्ट आवेदन के सत्यापन की जिम्मेदारी थी। दीवान अनिल अपनी मदद के लिए 2018 बैच की महिला सिपाही रीना से काम लेता व वसूली कराता था। 19 सितंबर को देवा थाना कार्यालय के वायरल हुए वीडियो में पासपोर्ट आवेदन सत्यापन के नाम पर चल रहे वसूली के खेल का राजफाश हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही एसपी यमुना प्रसाद ने महिला सिपाही रीना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। जबकि दीवान अनिल सिंह की भूमिका की जांच की जा रही थी। इसी बीच दूसरी वीडियो वायरल हुई। इसमें एक अन्य युवक से अनिल दीवान भी रुपये लेकर रीना सिपाही को ही रखने के लिए देते दिख रहा है। इसके बाद पूरा मामला प्रकाश में आया कि अनिल ही रीना सिपाही से वसूली कराता था। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि अनिल सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *