Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

ट्रोलर्स से परेशान महिला सिपाही ने दिया नौकरी से इस्तीफा, कहा. प्लीज मुझे ट्रोल न करें……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

हरियाणा। पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी क्या होती है। हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं न गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं। हमारे यहां पांच.पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं…..। बैक ग्राउंड में यह म्यूजिक, हाथ में रिवॉल्वर। आगरा पुलिस की सिपाही प्रियंका मिश्रा का बनाया यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर छाया तो महकमे ने कार्रवाई की, उनको लाइन हाजिर कर दिया गया। अब वह इंस्टाग्राम एकाउंट पर टोलर्स के कमेंट से परेशान हैं। इसके चलते उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। कारण लोगों के कमेंट से परेशान होना लिखा है। हालांकि एसएसपी मुनिराज जीण् ने इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया है। उनका कहना है कि सिपाही और उनके परिजनों से बात की जाएगी।

मूलरूप से कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनीं। झांसी में प्रशिक्षण के बाद तीन महीने पहले आगरा में नियुक्ति मिली। थाना एमएम गेट में तैनात थीं। इंस्टाग्राम पर उनके एकाउंट पर अब तक वह 90 वीडियो अपलोड कर चुकी हैं। कुछ वीडियो पुलिस की वर्दी में भी बनाए हैं। दो वीडियो में वह असलहा का प्रदर्शन कर रही थीं। बैक ग्राउंड में म्यूजिक बज रहा था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *