Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

बीजेपी नेता सहित 6 लोग हुए गिरफ्तार, कोर्ट ने दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज

जंतर मंतर पर समुदाय विशेष के लिए कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों से पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हालांकि अदालत ने इस मामले में भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय सहित चार अन्य आरोपियों को दो दिन की न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है

ड्यूटी मजिस्ट्रेट तानवी खुराना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई आरोपियों की पेशी के दौरान सभी पक्षों को सुनने के बाद यह आदेश दिया है। उन्होंने इसके साथ भाजपा नेता व पेशे के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की जमानत अर्जी पर दिल्ली पुलिस को विस्तृत जवाब देने को कहा है। आरोपी की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपियों को अदालत में पेश किया। साथ ही, अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव के जरिए अर्जी दाखिल कर आरोपी दीपक सिंह हिंदू और विनीत बाजपेयी को पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की।

वहीं आरोपी अश्विनी उपाध्याय सहित चार आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजन की अदालत से गुहार लगाई। मामले की सुनवाई शुरू होते की आरोपियों ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अब तक पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) की कॉपी नहीं दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *