Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशबरेली

छुट्टी पर घर आए फौजी की शर्मनाक करतूत, सगी फुफेरी बहन से की छेड़छाड़, दी जान से मारने की धमकी……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बरेली। यूपी के बरेली में छुट्टी पर आए फौजी द्वारा सगी फुफेरी बहन से छेड़छाड़ करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ने फौजी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपित फौजी ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि उसे जान से मार ड़ालने की धमकी भी दे डाली। कैंट पुलिस ने स्वजनों की तहरीर पर आरोपित फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दुकान पर पहुंच कर की छेड़छाड़

मामला कैंट थाना क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले एक गांव का है। जहां रहने वाला एक युवक फौज में तैनात है। कुछ दिनों पहले वह छुट्टी पर घर आया। उसी गांव में रहने वाली पीड़ित लड़की के पिता की किराने की दुकान है।जो अपने पिता की गैर मौजूदगी में दुकान संभालने के लिए बैठ जाती है। बुधवार को लड़की के पिता अपने घर खाना खाने गए थे। दुकान पर लड़की अकेली बैठी थी। जिसे अकेला देख आरोपित फौजी दुकान पर पहुंच गया।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *