Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

सरकार का बड़ा आदेश इतने अगस्त से खुलेंगे स्कूल, इतने सितंबर से खोले जाएंगे यूनिवर्सिटी व डिग्री कॉलेज…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार धीरे.धीरे सभी गतिविधियां सामान्य करने के प्रयास में है। इसी क्रम में सरकार अब शिक्षण संस्थान भी खोलने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद प्रदेश में यूनिवर्सिटी तथा डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे।

1213
चकिया के बीजेपी विधायक शारदा प्रसाद द्वारा किए गये कार्यों से क्या आप संतुष्ट हैं!

योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की सुधरती स्थिति को देखते हुए बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला किया है। इसी के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश दिवेदी और टीम.9 अधिकारियों के साथ लोकभवन में बैठक की जिसके बाद 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ सभी स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र प्रारंभ करने की तैयारी की जाए। सभी बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया 5 अगस्त से प्रारंभ कर दी जानी चाहिए। माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में भी जिन विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है। उनके दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाए। इन विद्यार्थियों की कक्षाएं स्वाधीनता दिवस की तिथि से शुरू हों। स्वाधीनता दिवस के दिन श्स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव से जोड़ कर आयोजन हों। 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ पठन.पाठन प्रारम्भ हों। उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन.पाठन प्रत्येक दशा में एक सितंबर से प्रारम्भ करने की तैयारी की जाए।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *