Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः पानी में रास्ता है कि रास्ते में पानी है यह कहना कठिन, यह देखना है तो नगर पंचायत के इस वार्ड में पहुंचे, खुला पोल…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चंदौली। पानी में रास्ता है कि रास्ते में पानी है यह कहना कठिन है। कुछ ऐसा ही नजारा वार्ड नंबर 9 लोहिया नगर कचहरी के पीछे स्थित कॉलोनी की है। गुरुवार को हुई बरसात में जलजमाव हो गया है। जिससे आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

विदित हो की दो सप्ताह पूर्व जल जमाव और रास्ते का निर्माण न होने समस्या को लेकर वार्ड वासियों ने अधिशासी अधिकारी से मिला था। अधिशासी अधिकारी ने कहां बजट नहीं है बजट आते ही कार्य करा दिया जाएगा। जिस पर वार्ड वासियों ने कहा कि कम से कम मिट्टी गिरा दिया जाए। जिससे कि बरसात के मौसम में आवागमन हो सके। लेकिन नगर पंचायत द्वारा बजट का बहाना बनाकर मिट्टी का कार्य नहीं कराया गया। जिसका खामियाजा आज वार्ड में निवास करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष रवींद्रनाथ गोंड से भी इस समस्या को लेकर मिला गया। लेकिन उन्होंने भी देख लेते हैं, लिखवा लेते हैं कह कर बात को टाल दिया।
इस दौरान हरिद्वार सिंह, दीनानाथ सिंह, मनोज मौर्या, प्रमोद मौर्य, प्रतिभा मौर्य, संतोष सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, रामायन यादव, राधे यादव, लारेंस सिंह, मनीषए, सोनू ने कहा कि समस्या का निराकरण नही किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *