Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली एडीएम ने 59 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराने का दिया निर्देश….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में मतदान अधिकारी/ मतदाता कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनका प्रशिक्षण नवीन मंडी स्थल चंदौली में 09 अप्रैल को नियत रही है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण द्वारा अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराया गया है कि 9 अप्रैल को मतदान अधिकारियों की आयोजित प्रशिक्षण मे कतिपय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे हैं। जिसका विवरण दिया गया है। उक्त कर्मियों का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थिता होना निर्वाचन कार्य के प्रति उदासीनता व लापरवाही है। जिसके लिए उनके विरुद्ध कार्यवाई किया जाना आवश्यक है। निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित 59 कर्मियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एडीएम चंदौली ने मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *