Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

महाराष्ट्र में यहां में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में भीषण आग……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में वीरवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चला है। फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के गेट नंबर एक पर आग लगी है।आग का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बिल्डिंग की दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल तक आग पहुंच गई है।

आग से हुए नुकसान के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। आग की वजह से चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। अभी तक किसी तरह के जान.माल के नुक्सान की अभी तक खबर नहीं है। सीरम इंस्टीट्यूट ने ही कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना मंजरी प्लांट में हुई। वैक्सीन और वैक्सीन निर्माण संयंत्र सुरक्षित हैं। यह वैक्सीन के उत्पादन को प्रभावित नहीं करेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *