Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशगाजीपुर

भाजपा कार्यकर्ता की मौत: परिजनों से मिले इस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय , बोले- एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले

गाजीपुर, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क 

प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को नोनहरा थाना में हुए लाठीचार्ज में मृत भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिजनों से मुलाकात की। काफिले के साथ रुकुंदीपुर गांव पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सरकार से मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत में सभी बड़े नेता व्यस्त रहे, लेकिन मृतक के परिवार की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। उन्होंने कहा कि पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो देखकर लगता है मानो अंग्रेजों की हुकूमत का दौर है। कहा कि मृतक का परिवार बेहद गरीब और कमजोर है, जिसके चलते अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। कहा कि भाजपा सरकार में इंसान की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। अपने कार्यकर्ता की मौत पर भी सरकार मौन है। जब अपने ही कार्यकर्ता की सुध भाजपा नहीं ले रही, तो आम जनता के दुख-दर्द की कल्पना करना मुश्किल है।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनक कुशवाहा के पैतृक गांव बरेजी, मोहम्मदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों का दुख साझा किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर होते हुए वाराणसी के लिए रवाना हुए।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, हामिद अली, ओम प्रकाश ओझा, विनोद सिंह कल्लू, राजू गौतम, अरविंद मिश्रा, राम नगीना पांडे, शशांक उपाध्याय, दिव्यांशु पांडेय, उषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी, सुमन चौबे, अखिलेश यादव, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, धर्मेंद्र सबीउल हसन आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *