चंदौली – पुलिस का हुआ मुठभेड़, फायरिंग के दौरान 4 हत्या में फरार चल रहे को लगी गोली…..कराया गया भर्ती , इलाहाबाद से दबोचे गए थे, पुलिस 4 तमंचा किया कराया बरामद, 2 चौकी प्रभारी हुए घायल…… मौके पर पहुंचे SP, ASP और सीओ……2 थानों की टीम,0खंडहरनुमा मकान के पास पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया
पुलिस मुठभेड़ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के चार इनामी गिरफ्तार
प्रयागराज से दबोचे गए बदमाश, असलहा बरामद, फायरिंग में चारों घायल, दो दरोगा भी चोटिल
चंदौली।
कोतवाली मुगलसराय क्षेत्र के धरना गांव में प्रॉपर्टी डीलर अरविंद यादव की हत्या में वांछित चल रहे ₹25-25 हजार के इनामी चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी प्रयागराज से की गई। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में प्रयुक्त असलहों की जानकारी दी। बरामदगी के लिए जाते समय अभियुक्तों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, जिसमें जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों को घायल कर गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो उपनिरीक्षक भी घायल हुए हैं।
जमीन विवाद में हुई थी हत्या
21 जुलाई को ग्राम धरना निवासी अरविंद यादव उर्फ बिंदू (40 वर्ष), जो कि जिम संचालक और प्रॉपर्टी डीलर था, की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना मुगलसराय में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसपी के नेतृत्व में बनी थी टीमें
घटना की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया व डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देश पर चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे और एएसपी अनंत चंद्रशेखर के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गईं। स्वाट, सर्विलांस और थाना मुगलसराय व अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने इनामी अभियुक्तों की तलाश शुरू की।
प्रयागराज में मिले सुराग
मुखबिर व तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्रयागराज स्थित कश्यप लॉज से चार अभियुक्तों—
रोहित यादव उर्फ राहुल
प्रियांशु यादव उर्फ काजू
बृजेश यादव उर्फ बाबा
श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू
को गिरफ्तार किया।
बरामदगी के दौरान फायरिंग
पूछताछ में आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त असलहे छिपाने की जानकारी दी। उन्हें लेकर पुलिस जब गांव गौरी स्थित हाइवे किनारे खंडहरनुमा मकान के पास पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में चारों घायल हो गए।
इस मुठभेड़ में जलीलपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला और रेलवे कॉलोनी चौकी प्रभारी अजय कुमार को भी चोटें आईं।
पकड़े गए बदमाशों से बरामद असलहा
रोहित यादव से 32 बोर की अवैध पिस्टल
प्रियांशु यादव से 32 बोर की पिस्टल
बृजेश यादव से 315 बोर की पिस्टल
श्याम सिंह यादव से 315 बोर की पिस्टल
अपराध इतिहास भी खौफनाक
रोहित यादव: हत्या, गैंगस्टर व मारपीट सहित तीन केस
प्रियांशु यादव: हत्या में वांछित
बृजेश यादव: हत्या, एससी/एसटी एक्ट, गैंगस्टर सहित चार मुकदमे
श्याम सिंह यादव: हत्या, गैंगस्टर सहित तीन गंभीर मामले
पुलिस टीम को मिलेगा सम्मान
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल बहादुर पुलिसकर्मियों को विभागीय प्रशंसा के लिए नामित किया जाएगा। जिले में असलहों की धरपकड़ और अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।
संयुक्त टीम में शामिल रहे
थाना मुगलसराय, अलीनगर, स्वाट और सर्विलांस टीम के 25 से अधिक पुलिसकर्मी ऑपरेशन में शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, विनोद मिश्रा, एसओजी प्रभारी आशीष मिश्रा, चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला, अजय कुमार सहित कई जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिए।








