Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – लालपुर में मनरेगा के नाम पर धांधली, मजदूरों से कराई जा रही निजी खेतों में नर्सरी उखाड़ने की मजदूरी……. फोटो किया अपलोड, तब भी नहीं टूटा नींद, अधिकारियों के आंखों धूल झोक

बीडीओ ने जांच का दिया भरोसा

चकिया (चंदौली)। विकासखंड चकिया के लालपुर ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का घोर दुरुपयोग सामने आया है। योजना के तहत नियोजित मजदूरों से सरकारी कार्य के बजाय निजी खेतों में धान की नर्सरी उखड़वाने का कार्य कराया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में वर्तमान में 139 मजदूर मनरेगा योजना में कार्यरत हैं। नियमों के तहत इनसे केवल सार्वजनिक हित से जुड़े कार्य ही कराए जा सकते हैं, जैसे- मिट्टी कार्य, नाली-खड़ंजा, तालाब खुदाई आदि। परंतु ग्राम पंचायत में योजनाओं को दरकिनार कर मजदूरों से निजी लाभ के लिए कार्य लिया जा रहा है।

 कई लोगों ने मामले को उजागर करते हुए बताया कि पंचायत में योजनाएं कागजों में चलाई जा रही हैं जबकि जमीनी हकीकत इसके उलट है। उनका कहना है कि इस समय गांव में धान की रोपाई का कार्य जोरों पर है और मनरेगा मजदूरों से खेतों में जबरन काम लिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत खंड विकास अधिकारी विकास सिंह से करने की बात कही है। मामला सीडीओ के संज्ञान में।

खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गड़बड़ी का प्रतीत हो रहा है। यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गांव के मनरेगा मजदूरों के हक पर डाका डालने वालों पर कब चलेगा प्रशासन का डंडा, देखना होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *