Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

शराब तस्करों की कमर तोड़ रही है आरपीएफ व पुलिस की जोड़ी……SP और RPF कमांडेंट की संयुक्त रणनीति का परिणाम,5 जून से ताबड़तोड़ कार्रवाई…….4 तस्कर और 1 नाबालिग दबोचे गए,45 हजार का किया……GRP को नहीं लग रही है भनक, अबतक करोड़ों का संयुक्त टीम ने किया बरामद

रेलवे यार्ड को शराब तस्करों से मुक्त कराने में जुटी आरपीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम

संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई, 4 तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में

 31.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

एसपी व आरपीएफ कमांडेंट की संयुक्त रणनीति आ रहा रंग

मुगलसराय, चंदौली।

रेलवे स्टेशन व  यार्ड और उसके आसपास के क्षेत्रों को शराब तस्करी के अड्डों से मुक्त कराने के लिए  पुलिस और आरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा अभियान रंग लाने लगा है। गुरुवार देर शाम लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास आरपीएफ व  पुलिस  की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। इनकी तलाशी के दौरान कुल 31.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। संयुक्त टीम लगातार 5 जून से शराब तस्करों पर कहर बनकर टूट रही हैं। वहीं जीआरपी को भनक तक नही लग रही हैं। शराब तस्करी व तस्करों की सूचना तक नहीं लग पा रही है जीआरपी को या कहें मुखबिर सूचना ही नहीं दे पा रहे हैं

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे व आरपीएफ कमांडेंट जेथिन बी राज की संयुक्त रणनीति और निर्देशन में की गई। बता दें कि जून माह से संयुक्त टीम लगातार शराब तस्करों पर कहर बनकर टूट रही है । मुखबिर से सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र व आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने साढ़े सात बजे लोको कॉलोनी के पास घेराबंदी कर तस्करों को दबोच लिया।

तस्करों के पास से महंगी अंग्रेजी शराब बरामद

तलाशी के दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से 135 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू (180 एमएल), 6 बोतल रॉयल स्टेज (750 एमएल) 8 बोतल रॉयल स्टेज (375 एमएल) अवैध शराब की कुल मात्रा 31.8 लीटर आंकी गई, जिसकी बाजार कीमत ₹45,000 से अधिक बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के चार जिलों के रहने वाले तस्करों के रूप में हुई। जिसमें विशन कुमार (औरंगाबाद), संतोष कुमार (पटना),  जगजीवन मोची (नालंदा), अंकित कुमार गुप्ता (रोहतास) हैं। वहीं  एक बाल अपचारी, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की है।

कार्रवाई करने वाले संयुक्त टीम ने  निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उ0नि0 सुजीत कुमार ओझा, का0 चंद्रदेव यादव, सहायक उपनिरीक्षक श्याम सुंदर सिंह यादव, आरक्षी संतोष त्रिपाठी, छोटेलाल यादव, प्रिंस कुमार (आरपीएफ) मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *