अब यहां बहू की मां के साथ फरार हुआ समधी ( ससुर )..…… बेटा-बेटी की शादी के तीन साल बाद हुआ कांड, घर में रखा सारा जेवर और रुपये भी लेकर चली
बदायूं, लखनऊ।
जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां समधी और समधन प्रेम प्रसंग के चलते एक-दूसरे के साथ फरार हो गए हैं। एक तरफ जहां अलीगढ़ में सास के दामाद के साथ फरार हो जाने का मामला सुर्खियों में है तो वहीं अब बदायूं में समधी-समधन के फरार हो जाने के बाद इसकी चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने बेटे-बेटी की शादी करीब तीन साल पहले कराई थी। महिला का पति ट्रक का ड्राइवर था, जिस वजह से वह ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था।






