प्रशासन के बुल्डोजर कार्रवाई की बीच जलते छप्पर के नीचे से स्कूल बैग को सीने से लगाकर प्राथमिक स्कूल की बच्ची बाहर की और भागी…….सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जारी किया वीडियो,, सपा बड़ा ऐलान बच्ची के लिए, 12 तक की पढ़ाई व रहने का
अम्बेडकर नगर, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज
यूपी के अंबेडकरनगर में तीन दिन पूर्व हुई बुल्डोजर कार्रवाई के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक प्राथमिक विद्यालय की छात्रा आग से जल रहे छप्पर के नीचे से भागती हुई निकलती है। उसके हाथ में स्कूल बैग था। उसे उसने सीने से लगा रखा था। वीडियो सामने आया तो लोग बच्ची के लगन को सराह रहे हैं। उसे भविष्य में सफल होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मामला जलालपुर तहसील के अरई गांव का है। यहां तीन दिन पहले प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। झोपड़ियां हटाते समय एक झोपड़ी के छप्पर में आगद लग गई। अधिकारी उसे बुझाने में जुट गए। लेकिन, उस समय वहां पर एक बच्ची ऐसी भी थी, जिसे अपने भविष्य की चिंता सता रही थी। उसे महसूस हुआ कि यदि झोपड़ी के अंदर रखा उसका स्कूल बैग यदि आग से जल गया तो वह आगे की पढ़ाई कैसे कर सकेगी। घरवाले पता नहीं दोबारा पुस्तक खरीद सकेंगे या नहीं।





