भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाने में दरोगा को जड़ा थप्पड़, गाली-गलाैज व मारपीट
लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
बिजनाैर जनपद के शेरकोट थानाक्षेत्र में मारपीट के आरोपियों को मेडिकल के लिए भेजे जाने का विरोध करते हुए दो ग्रामीणों ने थाने में ही ड्यूटी पर तैनात दरोगा साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। दरोगा की तहरीर पर आरोपियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में बढ़ापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष भीम सिंह सैनी उर्फ सचिन शामिल है।

उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह ने अपनी ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव परमावाला निवासी प्रमोद पुत्र प्रेम सिंह आदि तीन लोग आपस मे झगड़ा कर थाने आण् थे। जिनके साथ अन्य व्यक्ति भी आए थे।
जब उन्हें मेडिकल के लिए भेजा जा रहा था। इसी दाैरान भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष बढापुर गांव परमावाला निवासी भीम सिंह सैनी पुत्र वीर सिंह व उसके साथी रूपचंद पुत्र खूब सिंह ने मेडिकल नहीं होने देने का विरोध किया। उन्हें देख लेने की धमकी लगे। आरोप है कि एसआई द्वारा मना किये जाने पर दोनों ने थाने में ही एसआई के साथ न केवल गाली गलौज की साथ ही दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया।






