Skip to content
Tuesday, June 23, 2026
Purvanchal Post
Purvanchal Post

  • होम
  • विधान सभा चुनाव २०२२
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्य-प्रदेश
  • उत्तर-प्रदेश
    • आगरा
    • आजमगढ़
    • इलाहाबाद
    • कानपुर
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • देवरिया
    • बरेली
    • बलिया
    • भदोही
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मेरठ
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • संतकबीर नगर
  • करियर
  • जरा हटके
  • व्यापार
  • सोनभद्र
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • मैं भी पत्रकार
  • लोकसभा चुनाव 2024
उत्तर-प्रदेश

हाई कोर्ट का जज, मंत्री और अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, इन तरीकों से लोगों को फंसाते थे

March 14, 2025 Prashant Kumar

  1. बिहार का सरगना समेत छह साइबर अपराधी गिरफ्तार

  2. इलाहाबाद हाईकोर्ट का जज बन विधायक से मांगा था पैसा

  3. गिरोह के खिलाफ 15 राज्यों में दर्ज हुई थी 9607 शिकायत

 प्रयागराज। हाई कोर्ट का जज, मंत्री, सांसद और सीनियर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का आखिरकार भंडाफोड़ हो गया है। साइबर थाने की पुलिस ने गैंग के बिहार निवासी सरगना अशोक कुमार और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार करते हुए राजफाश किया है। 

इसी गिरोह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायमूर्ति के नाम से देवरिया के विधायक से पैसे मांगे थे। अभियुक्तों के खिलाफ देश के 15 राज्यों में 9607 साइबर शिकायत हुई थी, जिसको लेकर अब शिकंजा कसा गया है।

डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि साइबर अपराधियों के एक संगठित गिरोह द्वारा न्यायाधीश, सांसद, सीनियर अधिकारी बनकर पैसे की मांग की जाती थी। एक न्यायाधीश के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर जनवरी 2025 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना राजीव तिवारी, इंस्पेक्टर मो. आलमगीर की टीम को विवेचना व गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। 

साइबर थाने की पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कुछ सुराग जुटाए। इसके बाद सरगना और उसके पांच साथियों को दबोच लिया। अभियुक्तों के पास से मोबाइल, डायरी सहित तमाम सामग्री बरामद की गई है। डीसीपी का कहना है कि गिरोह के साइबर अपराधी अलग-अलग तरह का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे।

साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कुल 9607 साइबर शिकायत हुई थी। साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए 52 अकाउंट इस्तेमाल किया था, जिसके बारे में

ऐसे काम करता था गिरोह

पूछताछ में पता चला है कि गिरोह तीन तरीके से काम करता था। पहली टीम भोले-भाले गरीब लोगों को कुछ पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाती थी। फिर खाता खुलने के बाद उनसे एटीएम, पासबुक, चेकबुक एवं अकाउंट से संबंधित सिम ले लेते थे। 

दूसरी टीम कालिंग का काम करती थी, जो कि लोगों को काल करके उनको झांसे में फंसाती और खाते में पैसे डलवाती थी। यही टीम इंटरनेट अधिकारियों सहित अन्य लोगों की जानकारी करके उनके परिचितों को संबंधित अधिकारी बता कर पैसे की मांग किया करती थी। 

तीसरी टीम द्वारा साइबर ठगी के पैसों को निकालने का काम करती थी। गिरोह के सदस्य भिन्न-भिन्न एटीएम में जा-जाकर पैसे निकालकर सरगना को देते थे। उसके बाद वह सभी को कमीशन के हिसाब से पैसे देता था। पुलिस का कहना है कि सरगना अशोक बीए पास है और उसके गिरोह में करीब 20 सदस्य हैं। और जानकारी जुटाई जा रही है।

यह हुई बरामदगी

  • -52 एंड्रायड/एप्पल मोबाइल
  • -156 एटीएम कार्ड
  • -122 फर्जी सिम कार्ड
  • -52 पासबुक
  • -03 डायरी पैसों के हिसाब-किताब वाली

Related posts:

एक ही सिरिंज से कई मरीजों को लगाया इंजेक्शन, जांच शुरू, उप मुख्यमंत्री ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट....

आई फ्लू को लेकर महाविद्यालय सर्तक, जिला संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक ने छात्रों को बत...

अंधविश्वास में युवती ने माता के मंदिर में काटी गर्दन, देवी को चढ़ाई अपनी बलि.....खून से जलाए.....

About The Author

Prashant Kumar

See author's posts

Post Views: 0
  • सुहागरात पर ऐसा क्या हुआ जो दूल्हे को ले जाना पड़ा अस्पताल? शादी के छह दिन बाद विधवा हुई दुल्हन
  • यहां के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने 12 राउंड किए फायर; हालत गंभीर…..

You May Also Like

एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ से अध‍िक का सोना बरामद, एयर इंड‍िया का बस चालक भी ग‍िरफ्तार……

April 13, 2022 Prashant Kumar

बीएलओ के फर्जी हस्ताक्षर से तो नहीं बना प्रधान का वोट……

September 10, 2021 Prashant Kumar

चंदौली: वाह रे पुलिस, दो बार तहरीर के बाद भी नहीं सुनी,, गांव में तैनात पंचायत सहायक ने प्रधान के पुत्र लगाया आरोप……बार-बार उसके मोबाइल पर वाट्सएप्प काल करने के साथ अश्लील मैसेज करता,, शारिरीक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाने

September 26, 2022 Prashant Kumar

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • 3dde4fd8800640198ea3255f50c28f4b

  • IMG 20260127 WA0385

  • IMG 20260127 WA0313

  • IMG 20260122 WA0405(1)

  • IMG 20260122 WA0406(1)

  • IMG 20260118 WA0406

राज्य

  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • नई दिल्ली
  • बिहार
  • मध्य-प्रदेश

उत्तर-प्रदेश

  • आगरा
  • आजमगढ़
  • इलाहाबाद
  • कानपुर
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • देवरिया
  • बरेली

पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन का द्वारा संचालित लोकप्रिय न्यूज पोर्टल
” पूर्वांचल पोस्ट न्यूज” नेटवर्क वाराणसी
उद्देश्य जनसामान्य में सत्य एंव तथ्यपरक खबरों को पहुंचाना । 10 मार्च 2015 में उतर प्रदेश के डीजी (अभियोजन) डाक्टर सूर्य कुमार शुक्ला के कर कमलों द्वारा संचालित हुआ था। तब से अब तक निरंतर सेवा दे रहा है।
संपर्क सूत्र- 04513-222075
मोबाइल नम्बर-9956223821
ईमेल आईडी- [email protected]

पता- आवास विकास कॉलोनी, पांडेयपुर वाराणसी, उत्तर प्रदेश

Copyright © 2026 Purvanchal Post. All rights reserved.
Theme: ColorMag by ThemeGrill. Powered by WordPress.