प्रेम प्रसंग का अजब मामला :: दो बच्चों की मां – बच्चों को छोड़ 18 साल छोटे प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी मां……
बरेली, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
बरेली जिले में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। 40 साल की महिला 18 साल छोटे प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे खोज निकाला। रविवार को महिला को थाने लाया गया, जहां वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। अब उपजिलाधिकारी के समक्ष पुलिस महिला का बयान दर्ज कराएगी।




