खिल उठे चेहरे: दफ्तर छोड़ धान के खेत में पहुंचे डीएम साहब, किसान के साथ शुरू कर दी कटाई…..
लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।
संभल जिले के गांव बेहटा जयसिंह में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने किसानों से मुलाकात कर उसके साथ खेतों में धान की कटाई की। डीएम ने फसल उत्पादकता का निरीक्षण करते हुए किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक भी किया। डीएम ने किसान मुंशी के खेत में जाकर खुद धान की कटाई कर क्रॉप कटिंग भी देखी।





