वसूली लिस्टः चंदौली क्राइम ब्रांच के 19 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का आदेश……..इस थाने को आदेश
गाजीपुर/चंदौली। लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
वर्ष 2021 में पुलिसकर्मियों के वसूली की लिस्ट वायरल करने के मामले में बर्खास्त मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह की 156 (3) के प्रार्थना पत्र को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वप्न आनंद की अदालत ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने चंदौली की तत्कालीन क्राइम ब्रांच सहित 19 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना पूरा कराने का आदेश नंदगंज पुलिस को दिया है।





