हमला : सिपाहियों पर बोला हमला, सात गिरफ्तार… अन्य की तलाश जारी


मथुरा, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
मथुरा में मंगलवार को दुकान पर रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। शांत कराने का प्रयास कर रहे एलआईयू के सिपाहियों पर लोगों ने हमला बोल दिया। सूचना मिलने पर सीओ महावन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से सात हमलावरों को गिरफ्तार किया है। देर रात तक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही थी।



