जनपद में एक साथ 4 सदस्यीय टीम ने अलग-अलग कुल 32 दुकानों पर किया छापेमारी……20 दुकानों से भरे गए सैम्पल, 4 को जारी हुआ नोटिस, इस बार कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं…
चंदौली ।
कृषि विभाग की चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र मरूफपुर सकलडीहा कमालपुर व बिसुनपुरा गांव में खाद की दुकानों पर छापेमारी की इसको लेकर दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान टीम ने 32 दुकानों पर छापेमारी कर 20 दुकानों से नमूने लिए। वही अभिलेख नही दिखाने पर चार दुकानदारों से कारण बताओ नोटिस मांगा।
दरसअल जिलाधिकारी द्वारा सभी उर्वरक से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्तर पर किसानों को उर्वरक उपलब्धता में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। जिसको लेकर कृषि अधिकारी बिनोद कुमार यादव ने जिले में अभियान चलाने के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर खाद की दुकानों पर अभियान चलाया इस दौरान उन्होंने 32 खाद की दुकानों पर छापेमारी की जिसको लेकर दूकान संचालकों में हड़कंप मच गया।





