चंदौली में हुआ बड़ा हादसा……. 3 लोगों की हुई मौत, 2 की हालत गंभीर, परिजनों का रो – रो के बुरा हाल
चंदौली।
जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के परसिया चारी के पास अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गयी, जिसमे सवार तीन की मौत ,दो की हालत गंभीर ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गयी, मिली जानकारी के अनुसार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिनका इलाज वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा हैं।चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक 3 लोगों का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक।
बता दें कि गुरुवार की रात्रि में बाबा कीनाराम का दर्शन करके वापस आ रही एक बोलेरो और अनियंत्रित होकर रात्रि के लगभग 12:00 बजे परासिया चारी के पास पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार 6 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है ।



