Tuesday, June 23, 2026
Uncategorized

राज्यसभा सांसद व डीएफओ ने किया वन महोत्सव का शुभारंभ 

आप सभी एक पेड़ मां के नाम लगाए – सांसद साधना सिंह 

चंदौली।

शनिवार को मुख्यालय स्थित पं० कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में “वन महोत्सव कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद साधना सिंह व डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव ने किया। सांसद ने एक पौधे मां के नाम के तहत सांसद ने आंवला का पौधे का रोपण किया।

मुख्य अतिथि सांसद साधना सिंह द्वारा “एक पौध माँ के नाम” के तहत आँवला पौध का रोपण किया गया तथा उनके द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण भी किया गया। वन महोत्सव कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालते हुए जन-जागरुकता रैली की गयी। उक्त के अतिरिक्त महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया।वहीं सांसद ने कहा कि वृक्षारोपण हम सभी को अवश्य करना चाहिए। वृक्ष बिना मानव जी असंभव हैं।

कार्यक्रम में दिलीप कुमार प्रभागीय वनाधिकारी, काशी वन्य जीव प्रभाग, सत्यपाल प्रसाद उप प्रभागीय वनाधिकारी, चकिया उप वन प्रभाग, प्राचार्या डा० सुकृति मिश्रा, प्रो०  पंकज कुमार झा तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विभिन्न प्रजाति के पौध रोपित किये गये।

Related posts:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *