चंदौलीः चुनावी ड्यूटी में लगे दो की मौत, एक झांसी और दूसरा चंदौली जिले का निवासी……चंदौली में पोलिंग पार्टियों हुई रवाना, कल होगा मतदान……
चंदौली। संसदीय क्षेत्र में 1 जून को मतदान होना है और एन वक्त पर गर्मी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे मौत का सिलसिला जारी हो गया। जहां गुरुवार को चुनाव ड्यूटी में आए वाहन चालक की मौत हुई वहीं झांसी से ड्यूटी करने के लिए आए होमगार्ड नरेंद्र कुमार तथा चंदौली के शहाबगंज के निवासी होमगार्ड बलवंत शर्मा की भी उपचार के दौरान मौत हो गई ।

यही नहीं बलुआ थाना क्षेत्र के पलिया गांव की निवासीनी सास बहू कुंता देवी तथा अंजू सिंह की भी इस भीषण गर्मी की चपेट में आ गई, जिनकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। गर्मी ने इस कदर तांडव मचाया की डेढ़ दर्जन से अधिक कल रात से अभी तक पोस्टमार्टम हाउस में शव पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुची है।


