लगा सपा को झटका: सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा नाम न लेने पर पूर्व मंत्री व सपा नेता ने छोड़ी पार्टी…… अमित शाह से किए मुलाकात.. साथ थे मंत्री ओम प्रकाश राजभर
वाराणसी, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नारद राय ने सपा से नाता तोड़ लिया है। नारद ने साइकिल को पंक्चर करने की बात कही।
बलिया लोकसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे नारद राय ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सपा छोड़ने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम का नारा भी लगाया।







