Tuesday, June 23, 2026
Uncategorized

युवक ने परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर की हत्या, बाद में खुद को भी उड़ाया, चारों की मौत

सीतापुर जिले में शनिवार की सुबह पांच बजे एक दर्दनाक घटना हुई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव निवासी अनुराग ठाकुर(42) ने शनिवार भोर में अपनी पत्नी प्रियंका(40), बेटी अश्विनी (12), मां सावित्री(65) को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी उड़ा लिया। इन चारों लोगों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद भोर में यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Related posts:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *