युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया बेहोश, फिर इज्जत कर दी तार-तार, सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया…..
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। एसएसपी के आदेश से मूंढापांडे पुलिस ने एक महिला उसकी बेटी और दो बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

थाना मूंढापांडे के रौंडा-झौंडा चौकी क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय पीड़िता ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की।
पीड़िता ने बताया कि कुंदरकी के गांव लालढाया निवासी आरेफीन पुत्री गफ्फार उसे बुलाकर अपने घर ले गई। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप लगाया कि उसके बाद परवीन के बेटे तौसीब और नदीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद कमरे में किया बंद
सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपित आरेफीन ने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया, जिसमें उसकी मां परवीन भी शामिल रही। बाद में तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर से काल करके आरेफीन ने पीड़िता को धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपित नदीम पीड़िता के घर पहुंच कर धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे।



